कौन हैं हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में गिरफ्तार हुए भारतीय मूल के CEO अनुराग बाजपेयी?
अमेरिका में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के पास चल रहे हाई-एंड वैश्यालय की सेवाएं लेने को लेकर गिरफ्तार हुए भारतीय मूल के अनुराग बाजपेयी वॉटर ट्रीटमेंट टेक्नोलॉजी पर केंद्रित कंपनी ग्रैडिएंट के सीईओ व को-फाउंडर हैं। उन्होंने लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज से स्कूलिंग की थी। अनुराग ने यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी-कोलंबिया से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और एमआईटी से मास्टर्स व पीएचडी पूरी की।