कौन हैं हीरा सोहल जो कथित तौर पर गायक हनी सिंह को कर रही हैं डेट?
रैपर-गायक हनी सिंह कथित तौर पर हीरा सोहल को डेट कर रहे हैं जो पंजाबी फिल्मों की ऐक्ट्रेस हैं। वह फिल्म 'बुझारत हीरे दी', 'पीएचडी- प्यार है ड्रामा' और 'विक्टोरिया एक रहस्य' के लिए चर्चित हैं और अजय देवगन व सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'थैंक गॉड' में भी थीं। अपीरियंस के चलते उन्हें पंजाब की मलाइका अरोड़ा कहा जाता है।