कौन हैं हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी जिनके लिए वीरेंद्र सहवाग ने किया प्रचार?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने हरियाणा में तोशाम विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी के लिए हाल ही में चुनाव प्रचार किया था। अनिरुद्ध, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रणबीर सिंह महेंद्र के बेटे और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के पोते हैं। फिलहाल बीसीसीआई में हरियाणा क्रिकेट असोसिएशन के प्रतिनिधि अनिरुद्ध, बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं।