कौन है 2 अलग-अलग देशों के लिए फीफा विश्व कप फाइनल खेलने वाला इकलौता खिलाड़ी?

लुइस मोंटी फीफा विश्व कप इतिहास के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2 अलग-अलग देशों के लिए फाइनल मुकाबला खेला। उन्होंने फीफा विश्व कप 1930 के फाइनल में अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व करते हुए उरुग्वे के खिलाफ मुकाबला खेला था। इसके बाद फीफा विश्व कप 1934 का फाइनल वह इटली की टीम के लिए खेले जहां उसका सामना चेकोस्लोवाकिया से हुआ था।

Load More