कौन है अंडरवियर तक उतारकर हिजाब का विरोध करने वाली ईरानी छात्रा?
ईरान की इस्लामिक आज़ाद यूनिवर्सिटी के साइंस एंड रिसर्च ब्रांच में हिजाब के विरोध में कपड़े और अंडरवियर उतारने वाली छात्रा का नाम अहू दारिये बताया जा रहा है। यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता आमिर महजोब के अनुसार, अहू के दो बच्चे हैं और वह पति से अलग हो चुकी है। उनके मुताबिक, पता चला है कि अहू को मेंटल डिसऑर्डर है।