कौन है आर्टेमिस-II मिशन के पीछे भारतीय मूल के वैज्ञानिक अमित क्षत्रिय?
अमित क्षत्रिय Artemis-II मिशन से जुड़े भारतीय मूल के अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं और नासा में असोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर के पद पर हैं। उनका जन्म ब्रूकफील्ड (अमेरिका) में हुआ जबकि वह कैटी (टेक्सस) को अपना होमटाउन मानते हैं। उन्होंने कैलिफॉर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी और यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस से गणित की पढ़ाई की और बाद में तेल-गैस व चिकित्सा क्षेत्र में काम किया।