कौन है इंसानी भेजे का सूप पीने वाला राजा कोलंदर जिसे UP के कोर्ट ने दी उम्रकैद की सज़ा?
नरभक्षी राम निरंजन उर्फ राजा कोलंदर को यूपी के एक कोर्ट ने उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। 14 हत्याएं करने की बात कबूलने वाला कोलंदर हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर मांस खाता था और खोपड़ी से भेजा निकालकर सूप बनाकर पीता था। वह खुद को राजा मानता था और अपने बेटों का नाम अदालत और ज़मानत रखा था।