कौन है उद्योगपति के बेटे केतन की हत्या करने वाली मंगेतर सिया गोयल?
पुणे में उद्योपति के बेटे केतन की हत्या करने को लेकर मंगेतर सिया गोयल को गिरफ्तार किया गया है। सिया खुद भी एक अमीर बिज़नेस फैमिली से आती हैं। पुणे के बिबवेवाड़ी की रहने वाली सिया का परिवार ड्राई फ्रूट्स का बिज़नेस करता है। केतन और सिया के रिश्ते के लिए केतन के मामा ने बिचौलिए की भूमिका निभाई थी।