कौन है कुख्यात 'डॉक्टर डेथ' जिसे दिल्ली पुलिस ने किया है गिरफ्तार?
‘डॉक्टर डेथ’ के नाम से कुख्यात देवेंद्र शर्मा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देवेंद्र ने 2002 से 2004 के बीच टैक्सी और ट्रक ड्राइवर्स समेत 50 से अधिक लोगों की हत्या की थी। देवेंद्र पर 125 से अधिक अवैध किडनी ट्रांसप्लांट करने का आरोप है। देवेंद्र हत्या के बाद शवों को मगरमच्छों की नहर में फेंक देता था।