कौन है डॉक्टर अनुष्का तिवारी जिससे हेयर ट्रांसप्लांट कराकर 2 इंजीनियरों की हुई है मौत?
कानपुर (यूपी) के 'द एंपायर क्लिनिक' से हेयर ट्रांसप्लांट कराकर 5-6 महीने के अंतराल में 2 इंजीनियरों की मौत हुई है। दोनों के हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टर अनुष्का तिवारी हरियाणा की निवासी है। खुद को कभी मैग्ज़िलोफेशियल सर्जन, कभी डेंटिस्ट तो कभी डर्मैटोलॉजिस्ट बताने वाली अनुष्का के पास एमबीबीएस डिग्री है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।