कौन है डेविड हेडली और 26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा से उसका क्या संबंध है?
26/11 मुंबई हमलों के मुख्य साज़िशकर्ताओं में से एक डेविड कोलमैन हेडली का जन्म वॉशिंगटन डीसी में हुआ था। वह लंबे समय तक पाकिस्तान के आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा के संपर्क में था और मुंबई हमलों की रेकी के लिए भारत आया था। वहीं, डेविड हेडली की गवाही से हमले में तहव्वुर राणा की संलिप्तता का खुलासा हुआ।