कौन है दानिश जिसके संपर्क में आकर पाक के लिए जासूसी कर रही थी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा?
रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा 2023 में पाकिस्तान यात्रा के दौरान पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से मिली थी। बकौल रिपोर्ट्स, दानिश के ज़रिए ज्योति आईएसआई के संपर्क में आई और दानिश को ही बीते दिनों भारत ने जासूसी करते पाए जाने पर देश छोड़ने को कहा था।