कौन है निहाल मोदी जिसे अमेरिकी पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में किया गिरफ्तार?
अमेरिका में हीरा कंपनी एलएलडी डायमंड्स से $2.6 मिलियन की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के भाई निहाल मोदी का जन्म बेल्जियम के अंटवर्प में हुआ। उसने अपनी पढ़ाई और कारोबारी बनने की शुरुआत भी वहीं से की। निहाल, अमेरिका और बेल्जियम शहर में हीरा व्यापारी के रूप में काम कर रहा था।