कौन है वह कलाकार जिसने 'हनुमान अंश' में नीम करौली बाबा के बचपन का किरदार निभाया है?
13-वर्षीय बाल कलाकार विहान शेडगे ने 'हनुमान अंश' में नीम करोली बाबा के बचपन का किरदार निभाया है जिससे उनके आध्यात्मिक सफर की नींव रखी गई। विहान ने 2025 की मराठी फिल्म 'झपुक झुपुक' से अभिनय की शुरुआत की थी और वह मराठी सीरियल्स/विज्ञापनों में भी नज़र आ चुके हैं। बकौल रिपोर्ट्स, वह कक्षा 8 में पढ़ाई करते हैं।