कौन है हमास का नया प्रमुख याह्या सिनवार जिसके खिलाफ जारी हुआ है 'डेथ वॉरंट'?
हमास का नया प्रमुख याह्या सिनवार को इज़रायल पर 7 अक्टूबर को हुए हमले का मास्टरमाइंड कहा जाता है। इज़रायल ने इसके खिलाफ 'डेथ वॉरंट' जारी किया है। सिनवार 23-वर्षों तक इज़रायल की जेल में रह चुका है और वह 2017 में गाज़ा में हमास का प्रमुख बना था। यूएन ने 2015 में सिनवार को 'वैश्विक आतंकवादी' घोषित किया था।