कौन होगा अभिनेता अमिताभ बच्चन के करोड़ों की संपत्ति का वारिस? उन्होंने खुद किया था खुलासा
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी करोड़ों की संपत्ति का वारिस कौन होगा। उन्होंने कहा था, "मेरे मरने के बाद मेरा जो कुछ भी है...वह मेरी बेटी श्वेता और मेरे बेटे अभिषेक के बीच बराबर-बराबर बांटा जाएगा...दोनों में कोई भेदभाव नहीं है...(पत्नी) जया और मैंने बहुत पहले ही यह बात तय कर ली थी।"