कानपुर की डॉ. अनुष्का तिवारी को लेकर बड़ा खुलासा, 'घोस्ट सर्जन' बन करती थी हेयर ट्रांसप्लांट
कानपुर हेयर ट्रांसप्लांट कांड की डॉक्टर अनुष्का तिवारी को लेकर जांच में एक नई बात सामने आई है। खुद को डॉक्टर बताने वाली अनुष्का तिवारी ने इंजीनियरों को दवा के लिए जो पर्चा दिया था उसमें डॉक्टर का नाम, डिग्री का ज़िक्र और रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था। मेडिकल साइंस की दुनिया में ऐसे लोगों को 'घोस्ट सर्जन' कहा जाता है।