कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन भी आउटफील्ड गीली होने के कारण नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी बारिश के चलते मैदान गीला होने के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और तीसरे दिन का खेल भी रद्द करना पड़ा। वहीं, तीसरे दिन का खेल रद्द होने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर बीसीसीआई के प्रति नाराज़गी जताई है।