कानपुर टेस्ट से पहले अभ्यास सत्र के दौरान मैदान पर लगे तंबू पर उत्पात मचाते दिखे बंदर
कानपुर (यूपी) के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान मैदान पर लगे तंबू पर कई बंदर उत्पात मचाते हुए दिखाई दिए जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में बंदर तंबू पर पड़ी चीज़ों को खाते हुए नज़र आ रहे हैं जबकि दूसरी तरफ एक शख्स बंदरों को भगा रहा है।