यूपी में 3 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, खेलते समय 5 फीट गहरे टैंक में गिरा
कानपुर (यूपी) में सोमवार को 3 साल के निहाल की मौत हो गई। वह खेलते वक्त घर से 30 मीटर दूर सर्विस सेंटर के 5 फीट गहरे खुले टैंक में जा गिरा। ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया है।