कानपुर में रेल दुर्घटना कराने के षडयंत्र का विफल होना संतोषजनक: मायावती
बीएसपी प्रमुख मायावती ने कानपुर (उत्तर प्रदेश) में कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन को उड़ाने की 'साज़िश' नाकाम किए जाने को संतोषजनक बताया है। उन्होंने X पर लिखा, "इसकी उच्च स्तरीय जांच-पड़ताल के बाद दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई ज़रूरी ताकि जन व रेल सुरक्षा बनी रहे।" बकौल रिपोर्ट, इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई है।