कानपुर लैम्बॉर्गिनी केस में तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा को मिली ज़मानत
कानपुर (यूपी) लैम्बॉर्गिनी केस में तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा को गुरुवार को ज़मानत मिल गई। पुलिस ने शिवम को दुर्घटना के 4 दिनों बाद गिरफ्तार किया था और कुछ ही घंटों में उसे ₹20,000 के निज़ी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। शिवम के पिता ने दावा किया था कि हादसे के समय गाड़ी ड्राइवर चला रहा था।