कैनबरा में अभ्यास मैच से पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम से की मुलाकात
भारतीय क्रिकेट टीम ने कैनबरा में 30 नवंबर से प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ 2 दिवसीय डे नाईट अभ्यास मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बानीज़ी से मुलाकात की है जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं, इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने विराट कोहली से मुलाकात कर पहले टेस्ट मैच में बनाए गए शतक की तारीफ की।