कॉनमैन सुकेश ने की करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में 50-70% हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश
जेल में बंद कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र लिखकर फिल्म निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में 50-70% हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश की है। उसने करण को पत्र में लिखा, "मेरी ज़िदगी का प्यार जैकलीन फर्नांडिस आपकी बहुत रिस्पेक्ट करती हैं। यह आप अच्छी तरह जानते हैं। इस कारण से आपके साथ जुड़ना हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी।"