केनरा बैंक की FD में 555 दिनों के लिए जमा करें पैसे, 7.10% ब्याज पक्का
केनरा बैंक ने 555 दिनों (लगभग 18 महीने) की स्पेशल FD योजना पर सामान्य नागरिकों को 6.60% (वार्षिक यील्ड 6.77%) और सीनियर सिटिज़न्स को 7.10% (वार्षिक यील्ड 7.29%) सालाना ब्याज मिलेगा। वहीं, ₹1 करोड़ से अधिक जमा पर (नॉन-कॉलेबल विकल्प) सामान्य नागरिकों को 6.70% सालाना ब्याज (वार्षिक यील्ड 6.87%) और सीनियर सिटिज़न्स को 7.20% (वार्षिक यील्ड 7.40%) सालाना ब्याज मिलेगा।