केनरा बैंक ने MCLR में की 0.05% बढ़ोतरी, लोन लेना हो सकता है महंगा
केनरा बैंक ने एमसीएलआर में 0.05% बढ़ोतरी की है जो 12 अगस्त से लागू होगी। इससे ग्राहकों के लिए लोन लेना महंगा हो जाएगा। अब 3 वर्षीय एमसीएलआर 9.40% होगी जबकि 2 वर्षीय एमसीएलआर 9.30% होगी। गौरतलब है कि आरबीआई द्वारा लगातार 9वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव न किए जाने के बाद यह घोषणा की गई है।