कौनसी 5 ऐक्टिविटी अपनाकर अपने हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं लोग?
मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट श्रीराम नेने ने बताया है कि 5 ऐक्टिविटी अपनाकर लोग अपने हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि जॉगिंग, डांसिंग, रस्सी कूदना (स्किपिंग), स्वीमिंग (तैराकी) और साइकलिंग के ज़रिए हार्ट अच्छी कंडीशन में रह सकता है। इससे पहले नेने ने बताया था कि सोमवार सुबह हार्ट अटैक आने का खतरा सर्वाधिक होता है।