कौनसे 5 खिलाड़ी IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में बिके सबसे महंगे?
ऋषभ पंत आईपीएल-2025 के मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे जिन्हें एलएसजी ने ₹27 करोड़ में खरीदा। उनके बाद श्रेयस अय्यर रहे जिन्हें पंजाब किंग्स ने ₹26.75 करोड़ में टीम से जोड़ा। वेंकटेश अय्यर तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे जिन्हें केकेआर ने ₹23.75 करोड़ में खरीदा। उनके बाद अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल (दोनों पंजाब किंग्स ₹18-18 करोड़) रहे।