कौनसे कप्तान लगातार 3 आईसीसी फाइनल में पहुंचे हैं?
क्लाइव लॉयड (वेस्टइंडीज़) 1975, 1979 और 1983 में वनडे विश्व कप फाइनल में पहुंचे थे। सौरव गांगुली चैंपियंस ट्रॉफी (2000, 2002) और वनडे विश्व कप-2003 के फाइनल में पहुंचे थे। केन विलियमसन (न्यूज़ीलैंड) वनडे विश्व कप-2019, डब्ल्यूटीसी-2021 और टी20 विश्व कप-2021 के फाइनल में पहुंचे थे। रोहित शर्मा डब्ल्यूटीसी-2023, वनडे विश्व कप-2023 और टी20 विश्व कप-2024 के फाइनल में पहुंचे।