कौनसा गाना था जिसके चलते सिंगर अंकित बालियान को सरेआम मारी गई 20 राउंड गोली?

हरियाणवी सिंगर-यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के पीछे उनके एक गाने को वजह बताया जा रहा है। बकौल पुलिस, गाने के बोल "कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान…जज के पसीने आएंगे" थे जो गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी की 2021 में रोहिणी कोर्ट में हुई हत्या से जुड़े थे। गोगी गैंग के सदस्यों ने इस गाने पर आपत्ति जताई थी।

Load More