कौनसे भारतीय क्रिकेटर पहली बार खेल रहे हैं विश्व कप का फाइनल?
टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है। भारत के 5 क्रिकेटर पहली बार विश्व कप (वनडे या टी20I) का फाइनल खेल रहे हैं। इन खिलाड़ियों में विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत, ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या, ऑल-राउंडर अक्षर पटेल, ऑल-राउंडर शिवम दुबे और तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह शामिल हैं।