कौनसे म्यूचुअल फंड्स में 30 साल पहले शुरू किए गए ₹1000/माह के निवेश से लोग बने करोड़पति?
'मनीकंट्रोल हिंदी' के मुताबिक, तकरीबन 30 पहले कुछ म्यूचुअल फंड्स में शुरू किया गया ₹1000/माह का निवेश आज ₹1 करोड़ से अधिक हो गया है। एसबीआई लॉन्ग-टर्म इक्विटी फंड (19.3% XIRR) में यह निवेश आज ₹1.37 करोड़, फ्रैंकलिन इंडिया ब्लूचिप फंड (18.6% XIRR) में ₹1.2 करोड़ और एचडीएफसी कैपिटल बिल्डर वैल्यू फंड (18% XIRR) में ₹1.06 करोड़ होता।