कौनसी रहीं जून में भारत में समय की सबसे पाबंद एयरलाइन्स?
डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई के हवाई अड्डों पर 79.5% की ऑन टाइम परफॉर्मेंस (ओटीपी) के साथ अकासा एयर भारत में समय की सबसे पाबंद एयरलाइन बनी हुई है। 79% ओटीपी के साथ विस्तारा दूसरे स्थान पर रही जिसके बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस (78.4%), इंडिगो (75.6%), एअर इंडिया (60.6%) और स्पाइसजेट
(46.1%) रहे।