कौनसी स्मॉल सेविंग स्कीम में पैसा सबसे तेज़ी से हो सकता है दोगुना?
₹50,000 को सबसे तेज़ी से ₹1 लाख बनाने के गणितीय अनुमान में सुकन्या समृद्धि योजना और सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम आगे हैं। दोनों में 8.2% ब्याज पर रकम करीब 8-साल 10-महीने में दोगुनी हो सकती है। वहीं, नैशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में 9-साल 5-महीने, किसान विकास पत्र में 9-साल 7-महीने और पब्लिक प्रोविडेंट फंड में करीब 10-साल 2-महीने लग सकते हैं।