कॉपी का एक पन्ना फाड़ने पर गोवा में 2 महिला टीचरों ने छात्र को पीटा, दोनों हुईं अरेस्ट

गोवा में 9 वर्षीय छात्र की कथित पिटाई के मामले में पुलिस ने 2 महिला टीचरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, "चौथी कक्षा के छात्र द्वारा कॉपी का एक पन्ना फाड़े जाने पर 2 महिला टीचरों ने उसकी पिटाई कर दी।" बकौल पुलिस, पीड़ित अभिभावक की शिकायत पर आरोपी महिला टीचरों पर केस दर्ज किया गया है।

Load More