कॉपी दोबारा चेक होने के बाद CBSE टॉपर बन गई अवनी केजरीवाल ने बताई री-इवैल्यूएशन की वजह
सीबीएसई 12वीं री-इवैल्यूएशन रिज़ल्ट में 100% नंबर प्राप्त कर नैशनल टॉपर बनीं अवनी केजरीवाल ने 'आपको क्यों लगा री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन देना चाहिए' सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "अंग्रेजी में मेरे 19 नंबर कटे थे...अंग्रेजी मेरा पसंदीदा विषय व सबसे मज़बूत विषय था। यह काफी शॉकिंग था इसीलिए फैसला किया री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई करना है।"