कॉपी-पेस्ट था विमान हादसे पर एअर इंडिया के CEO का मेसेज, हुई आलोचना
एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन के अहमदाबाद विमान हादसे पर जारी वीडियो संदेश पर यूज़र्स उनकी आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कैंपबेल का यह संदेश अमेरिकन एयरलाइंस के सीईओ रॉबर्ट इसोम के बयान का कॉपी-पेस्ट है। इसोम ने 30 जनवरी को वॉशींगटन डीसी विमान हादसे पर यह संदेश जारी किया था।