संगीतकार अनु मलिक के भतीजे व कंपोज़र अमाल मलिक ने गुरुवार को अपने परिवार से सभी संबंध खत्म करने की घोषणा की। उन्होंने अपने भाई व सिंगर-म्यूज़िशियन अरमान मलिक से दूरी के लिए अपने माता-पिता को ज़िम्मेदार ठहराया है। अमाल ने अपने क्लिनिकल डिप्रेशन के बारे में खुलासा करते हुए कहा, "मुझे यह महसूस कराया गया कि मैं कमतर हूं।"