कंप्यूटर पर नियंत्रण करने वाली AI विकसित कर रहा है गूगल: रिपोर्ट

'द इन्फॉर्मेशन' की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विकसित कर रहा है जो प्रोडक्ट खरीदने या फ्लाइट बुक करने जैसे कामों के लिए वेब ब्राउज़र को नियंत्रित कर सकता है। जार्विस कोडनेम वाला यह प्रोडक्ट इस सप्ताह घोषित एआई स्टार्टअप 'एंथ्रोपिक' की तरह ही है। गूगल दिसंबर की शुरुआत में इस प्रोडक्ट को रिव्यू कर सकता है।

Load More