कैपजेमिनी डेकेयर में बच्चों संग क्रूरता पर नया खुलासा, पानी से भरे संकरे पाइपों में जबरन डाला गया
बेंगलुरु पुलिस ने कैपजेमिनी कैंपस के डेकेयर में काम करने वाली पांच महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। इन महिलाओं पर कर्मचारियों के बच्चों के साथ मारपीट व क्रूरता करने का आरोप है। आरोप है कि इन महिलाओं ने छोटे बच्चों को पानी से भरे संकरे पाइपों में जबरन डाला और उन्हें डराने के लिए वहीं छोड़ दिया।