कंपनी के लिए नहीं दिए पैसे तो बेंगलुरु में शख्स ने चाकू से गोद-गोदकर की मां-बाप की हत्या

बेंगलुरु (कर्नाटक) में मां-बाप द्वारा स्टार्ट-अप कंपनी के लिए पैसा न दिए जाने से नाराज़ 33-वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बुधवार को उनकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, शख्स के पिता नेवी से रिटायर्ड थे और मां डेंटिस्ट थीं। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तीन साल पहले अमेरिका से भारत लौटा था।

Load More