कंपनी ने शुरू की गोल्ड लोन पर ऑटो पे की सुविधा, सुस्ता पड़ा शेयर 13% चढ़ा
कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में सोमवार को 13% की तेज़ी दर्ज की गई। शेयरों में तेज़ी एक एलान के बाद देखने को मिली जिसमें कंपनी ने बताया कि उसने गोल्ड लोन के लिए नई ऑटो पे सुविधा शुरू की है। इससे ग्राहकों के अकाउंट से पैसा गोल्ड लोन के रिपेमेंट के लिए अपने आप कट जाएगा।