कंपनी में कर्मचारी ने किया खराब काम तो मैनेजर ने कुर्सी से बांधकर चेहरे पर मारी पाई, हुई कार्रवाई
अमेरिका में कॉमकास्ट नामक कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है। पूर्व कर्मचारी ने आरोप लगाया कि खराब मासिक प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को स्टोर मैनेजर के कहने पर कुर्सी से बांधकर उनके चेहरे पर क्रीम पाई मारी जाती थी और इसका वीडियो बनाया जाता था। कंपनी ने आरोपों से इनकार किया है और मामला अदालत में विचाराधीन है।