कोपनहेगन में बस एक 'शर्त' पर 90 मिनट के लिए मुफ्त मिलती है कयाक की सवारी
डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में लोगों को एक शर्त पर 90 मिनट की कयाक (नाव) की सवारी मुफ्त मिलती है। नदियों/नहरों से ज़्यादा-से-ज्यादा कचरा निकालकर लाने की शर्त पर एक कयाक पर 2 लोग मुफ्त सवारी कर सकते हैं। सवारी करने वाले लोगों को ज़्यादातर प्लास्टिक मिलता है तो कभी कुत्ते के मल से भरा बैग जैसी चीज़ें मिलती हैं।