बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर होने की रिपोर्ट्स पर मोहम्मद शमी ने दी प्रतिक्रिया
ऑस्ट्रेलिया में नवंबर से होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से चोट के कारण बाहर होने की रिपोर्ट्स को लेकर क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने कहा है, "ऐसी बेबुनियाद अफवाहें क्यों? मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं।" उन्होंने कहा, "ना तो बीसीसीआई और ना मैंने यह बताया है कि मैं इस बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ से बाहर हूं। कृपया अफवाहें फैलाना बंद करें।"