कॉपर-एल्युमीनियम क्षेत्र में ₹45,000 करोड़ का निवेश करेगी Hindalco: कुमार मंगलम बिड़ला
आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के मुताबिक, उनके ग्रुप की कंपनी हिंडाल्को कॉपर-एल्युमीनियम क्षेत्र में ₹45,000 करोड़ का निवेश करेगी। बकौल बिड़ला, हिंडाल्को 10 देशों में 52 प्लांट्स के साथ अपने आप में एक 'मिनी समूह' बन गई है। उन्होंने कहा, "हमारा प्राइमरी एल्युमीनियम प्रोडक्शन रेनुकूट में 20,000 टन से बढ़कर 13 लाख टन हो गया है।"