कुपवाड़ा में मारे गए आतंकियों का मकसद अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाना था: सेना के अफसर
भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश करते समय मारे गए तीनों आतंकियों का मकसद अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाना था। अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना को निशाना बनाकर घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को भारी कवर फायर दिया था।