कुपवाड़ा में मारा गया आतंकी हाफिज़ सईद का करीबी पाकिस्तानी SSG कमांडो: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, खूंखार आतंकवादी हाफिज़ सईद के करीबी पाकिस्तानी एसएसजी कमांडो नोमान जियाउल्लाह को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने मार गिराया। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, 27 जुलाई को भारत में घुसपैठ के दौरान नोमान को मार गिराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, नोमान जियाउल्लाह ने पाकिस्तान की तुगलियालपुर चौकी से भारत में प्रवेश किया था।