कॉफी के पैसे मांगने पर राजस्थान में कॉन्स्टेबल ने कैफे कर्मचारी को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल
जोधपुर (राजस्थान) में एक कैफे में कॉफी व नाश्ते के पैसे मांगने पर एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने कैफे कर्मचारी को थप्पड़ मारा व उससे गाली-गलौज़ की जिसका वीडियो वायरल हुआ है। एडीसीपी (पूर्व) वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों ने तत्काल ऐक्शन लेकर कॉन्स्टेबल को निलंबित किया और उसके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।