कॉफी पीना किन बीमारियों से बचाने में साबित हो सकता है असरदार?
कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (मुंबई) की डाइटिशियन के मुताबिक, कॉफी में क्लोरोजेनिक, फेर्यूलिक, कैफेइक और एन-काउमेरिक ऐसिड जैसे ऐंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इनफ्लेमेशन और शरीर में व्याप्त नुकसानदायक फ्री रैडिकल्स से लड़ते हैं। उन्होंने बताया, "सीमित मात्रा में कॉफी के सेवन से डायबिटीज़ टाइप 2, पार्किन्संस डिज़ीज़, अल्ज़ाइमर और कुछ तरह के कैंसर से बचने में मदद मिलती है।"